फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गांधीनगर तिराहा से नजदीक वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के कांटी गांव निवासी रवि कुमार (28) शहर के इंद्रा नगर स्थित सीएनजी पंप पर काम करता था। गुरुवार रात करीब 10 बजे आदर्शनगर मोहल्ला निवासी साथी दिनेश (30) के साथ काम से गांधी नगर तिराहा आ रहा था। फायर स्टेशन से पहले वाहन की टक्कर से वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर घायल हो गए।
जिला अस्पताल लाने पर बाइक चला रहे रवि को मृत घोषित कर दिया गया। दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। मृतक की पत्नी सुमन गर्भवती है। दो साल का बेटा उत्कर्ष भी है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें