फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक स्टील फैक्टरी के सामने रोड पार कर रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अजगैन पुलिस के एसआई जिला अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रशीदपुर निवासी कृष्ण कुमार (60) अपने छोटे भाई रामरूप (46) के साथ बाइक से गुरुवार सुबह अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव मझखोरिया स्थित बहन रामदुलारी की ससुराल जा रहे थे। इस दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सोमानी स्टील फैक्टरी के पास बाइक से रोड पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां देर शाम इलाज के दौरान कृष्णकुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, रामरूप का इलाज जारी है।
मृतक पेशे से किसान था। उसने विवाह नहीं किया था। साथ ही चार भाइयों में सबसे बड़ा था। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौत की सूचना मिलने पर एसआई करुणाशंकर तिवारी को मौके पर भेज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। एसओ ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिजनों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का शुक्लागंज स्थित घाट पर कृष्ण कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें