फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 02 May 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव जिले के हसनगंज में मोहान-मलिहाबाद मार्ग पर ऊंचाद्वार गांव के पास रविवार देर रात मवेशी से टकरा कर बाइक सवार घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घूरामऊ गांव निवासी पारस उर्फ अनिल (32) रविवार को मजदूरी करने के लिए बाइक से लखनऊ गया था। देर रात घर लौटते समय मोहान मलिहाबाद मार्ग पर ऊंचाद्वार चौराहे पर मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पताल भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार को इलाज के दौरान पारस की मौत हो गई। बेटे की मौत से मां राम दुलारी, गर्भवती पत्नी संदीपा सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक सात साल का बेट है। पिता नौमी लाल ने बताया कि इकलौता बेटा था। जो मजदूरी करके पूरे परिवार का पालन पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें