फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में बाइक घुसी, एक की मौत, साथी घायल

Tue, 30 May 2017 12:28 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
सुरसेनी गांव के पास कंटेनर में घुसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बांगरमऊ। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास कंटेनर को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बाइक उसमें घुस गई। इससे बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर लोनार निवासी राजू सिंह (40) पुत्र हरनाम अपने दोस्त अरशद पुत्र काले खां निवासी मठियापुर के साथ बाइक से सलारीखेड़ा जा रहे थे। बाइक अरशद चला रहा था। लखनऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास अरशद आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित हो गई और कंटेनर के आगे पहिये से टकरा गिर गई। बाइक पर पीछे बैठे राजू सिंह सड़क पर सिर के बल जा गिरे। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को सीएचसी लाई। यहां हालत उसकी गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें