फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Sat, 13 Jan 2024 02:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


हरदोई जिले के थाना मल्लावां के मोहल्ला कटरा निवासी रफीक का पुत्र जावेद(40) गौसगंज में इलेक्ट्रानिक बिल्डिंग की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को मशीन खराब होने से वह मशीन सही कराने बांगरमऊ आया था। देर शाम सात बजे लौटते समय हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के पास बने डिवाइडर में उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी जूही के साथ तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाल राजकुमार ने बताया कि डिवाइडर में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें