फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फसल चट करने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंद किए छुट्टा मवेशी

Sat, 13 Jan 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। विकासखंड मियागंज की ग्राम पंचायत सुंधारी खुर्द के मजरा सहजना जरगर में फसल चट कर जाने से परेशान किसानों ने छुट्टा मवेशियों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया।
विज्ञापन

सहजना जरगर में छुट्टा मवेशियों के फसल को नुकसान पहुंचाने पर किसान नाराज हो गए। इसके लिए एसडीएम हसनगंज को पत्र भी दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार शाम को ग्रामीणों ने 25 मवेशियों को खदेड़कर उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजना जरगर में बंद कर दिया। वहीं बंद पशुओं के चारे पानी की भी व्यवस्था ग्रामीणों ने की। गांव के राम शंकर व हरी प्रकाश अवस्थी आदि ने बताया कि जब तक इन छुट्टा मवेशियों को गोशाला में नहीं भिजवाया गया या फिर गांव में कोई अस्थायी गोशाला का निर्माण नहीं होगा जब तक इन छुट्टा मवेशियों को इसी उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंद रखेंगे। एडीओ पंचायत निर्मल कुमार ने बताया कि बंद किए गए पशुओं को गोशाला भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें