फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शाहपुर तोदा गांव के सामने रविवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। यूपीडा कर्मियों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हरदोई जिले के मल्लावां थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी धीरेंद्र कुमार (25) पुत्र धनीराम बाइक से आगरा एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रहे थे। शाम चार बजे शाहपुर तोंदा गांव के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में धीरेंद्र गंभीर घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने धीरेंद्र को सीएचसी पहुंचाया जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बड़े भाई रोशनलाल ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां मां सुशीला बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें