फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
गंजमुरादबाद में एक्स्प्रेसवे पर हुए हादसे में घायल नूतन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। गोरखपुर से दिल्ली जाते समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ग्राम जोगीकोट के पास एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल पुत्र को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद गोरखपुर के थाना खजली के ग्राम टडोला निवासी राजकुमार (50) पुत्र बेचनपाल का पूरा परिवार दिल्ली के मोहल्ला सुलतानपुरी सी 6/269 में रहता है। दिल्ली में वह अपने पुत्र आकाश की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर रहते थे। दो दिन पूर्व वह अपने बड़े पुत्र दिल्ली में संविदा पर डाक विभाग में तैनात नूतन (29) के साथ बाइक से गांव टडोला खेती देखने आए थे। बुधवार रात बाइक से नूतन के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना बेहटामुजाबर क्षेत्र के ग्राम जोगीकोट के पास रात करीब 10 बजे बाइक चला रहे नूतन को अचानक झपकी आ गई। जिससे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
बाइक के टकरा जाने से राजकुमार (50) पुत्र बेचनपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र नूतन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी और थाना बेहटामुजाबर पुलिस ने घायल नूतन को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक राजकुमार की चार संतानें हैं। जिनमें पुत्र नूतन व आकाश (25) और दो पुत्रियां राधा (22) व डिंपल (20) हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें