फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला सिपाही सड़क पर गिरी, सिर में चोट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 28 प्रियंका यादव फाइल फोटो
विज्ञापन




ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला सिपाही सड़क पर गिरी, सिर में चोट लगने से मौत



भागी युवती को बरामद कर डॉक्टरी परीक्षण के लिए लाई थी जिला अस्पताल

वन स्टॉप सेंटर में उसे छोड़ने के बाद बाइक से जा रही थी बांगरमऊ


संवाद न्यूज एजेंसी

सफीपुर (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जमालदीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर चढ़ने से पीछे बैठी महिला सिपाही उछलने से सड़क पर गिर गई। बाइक सवार कुछ दूर आगे निकल गया तब उसे पता चला। पीआरवी ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मऊ जिले के थाना दोहरीघाट के गांव बरकोला निवासी प्रियंका यादव (27) पत्नी बबलू 2018 बैच की सिपाही थी। कमरे में साथ रहने वाली महिला सिपाही ज्योति ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद पहली तैनाती आसीवन में हुई थी। साल 2022 में प्रियंका ने बांगरमऊ कोतवाली में ज्वाइन किया था। तब से वहीं थी। ज्योति के मुताबिक बांगरमऊ कस्बे की एक युवती कुछ समय पहले युवक के साथ भग गई थी। 19 अक्तूबर को युवती के बरामद होने के बाद उसका मेडिकल कराने रविवार को जिला महिला अस्पताल आई थी। युवती को वन स्टॉप सेंटर में रोकने के बाद भागी हुई युवती की एक रिश्तेदार के साथ बाइक से बांगरमऊ कोतवाली लौट रही थी । उन्नाव- हरदोई मार्ग पर जमालदीपुर गांव के सामने ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला सिपाही वहीं गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बहन खुशबू और भाई जय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। साथ रहे युवक को भी बिठाया गया है।



13 महीने की है बेटी, सात अक्तूबर को था जन्मदिन

सफीपुर। महिला सिपाही ज्योति ने बताया कि प्रियंका की एक साल तीन महीने की एक बेटी है जो कि उसके पास थी। सात अक्तूबर को बेटी का पहला जन्मदिन था। ज्योति के मुताबिक शाम करीब सात बजे उसकी प्रियंका से फोन बात हुई तब उसने उन्नाव से चलने की बात बताई थी। लेकिन यह नहीं पता था कि अब वह कभी नहीं आ पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें