बेहटामुजावर। रसूलपुर गांव में घर की सफाई के दौरान कटा तार ग्रिल में छूने से करंट की चपेट में आकर किसान झुलस गया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन दिल्ली में रह रहे बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के रसूलपुर रूरी गांव निवासी किसान ब्रह्मादीन (55) शनिवार को घर की सफाई कर रहे थे। पत्नी श्यामा ने बताया कि वायरिंग का तार कटा होने और ग्रिल में छूने से करंट आ रहा था। ग्रिल में हाथ छू जाने पति गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों की मदद से बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बताया कि बड़ा बेटा अनिल दिल्ली में रहकर कार चलाता है। उसके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। छोटा बेटा सुशील लखनऊ में ई-रिक्शा चलाता है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।