मझिगवां सेवक स्थित रामेश्वर मंदिर शिवधाम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि अच्छे कार्य होने चाहिए। विकास एक सतत प्रक्रिया है।
सड़क, बिजली, पानी लोगों की मूलभूत जरूरत है। अधिकारी और कर्मचारी जन कल्याणकारी कार्यों में हीला हवाली न करें।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कवि रामेश्वर द्विवेदी प्रलयंकर ने पढ़ा राष्ट्रहित में किया था त्याग आईसीएस का, उनका ही नाम आज देखो गुमनाम है जिनने बचाई भारतीय आन बान शान ऐसे सुभाष को शत-शत प्रणाम है।
हास्य व्यंग्य की फुलझड़ी छोड़ते हुए केडी शर्मा हाहाकारी ने ना हमका अमरीका पाई ना पाई पाकिस्तान, मुर्दा तक जहां पेंशन पावैं यह है हिन्दुस्तान पंक्तियां पढ़कर व्यवस्था पर तंज कसा।
कवि सम्मेलन में रायबरेली के नीरज पांडेय एवं जमुना पांडेय सहित वासुदेव अवस्थी, बाराबंकी के राम किशोर, लखनऊ की व्याख्या मिश्रा एवं प्रख्यात मिश्रा, मनोज सरल, कमलेश शुक्ल, योगेन्द्र अखंड, संतोष दीक्षित आदि वाणी पुत्रों ने रसधार बहाई।
कार्यक्रम का संचालन नीरज पांडेय और आयोजक सूर्य प्रसाद शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजकों में जगदीश प्रसाद शुक्ल, हरीशंकर शुक्ल, देवनारायण द्विवेदी, केशव सिंह, सुरेश नारायण तिवारी, राम चन्द्र शुक्ल, जंग बहादुर सिंह, डॉ. राकेश शुक्ला, चन्द्र किशोर शुुक्ल, विकास शुुक्ला, सतीश शुक्ला आदि रहे।