फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीयता: चोरी करने वाले युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाया

Tue, 15 Jun 2021 04:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में अमानवीयता की सारी हदें पार कर सजा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चोरी करने वाले युवक को पेड़ से बांधकर पीटा और उसका सिर भी मुंडवा दिया।
विज्ञापन
युवक को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार को एक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां चोरी करने वाले युवक को पेड़ से बांधकर पीटा। यहीं नहीं उसका सिर भी मुंडवाया। घटना से घंटों बाद तक पुलिस इस मामले से अनजान रही।
विज्ञापन


मोहल्ला पुलिस लाइन निवासी कल्लू पुत्र यासीन घर पर किराना की दुकान खोले है। मंगलवार को इसी मोहल्ले का शुभम तिवारी दुकान पर पहुंचा और सिगरेट पान-मसाला के अलावा कान के टॉप्स व मोबाइल चोरी कर भाग गया।

शक के आधार पर कल्लू ने शुभम को घर बुलाकर चोरी का सामान बरामद किया और उसे पेड़ से बांधकर पीटा। इतना ही नहीं उसके सिर के बाल मुंडवा दिए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कल्लू व चोरी करने वाले शुभम को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें