क्षतिग्रस्त व सकरा भुड्डा-अड़ंगापुर मार्ग। संवाद
सफीपुर/गंजमुरादाबाद। जिले में तीन प्रमुख मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने और नवीनीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दी है। शासनादेश के अनुसार इन तीनों कार्यों पर 26.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे और पहली किस्त में 13.03 करोड़ जारी किए हैं। इन मार्गों के बनने से करीब दो लाख आबादी का आवागमन सुगम होगा।
कई साल से खस्ताहाल इन प्रमुख मार्गों के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को कार्ययोजना बनाकर भेजी थी। 19 किलोमीटर लंबे बांगरमऊ तहसील के मटियामऊ-मंसूरनगर-पतसिया-भुड़डा मार्ग को नए सिर से बनाने के लिए 21.0854 करोड़ रुपये, मियागंज ब्लॉक के 4.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 11.7465 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 5.87 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। वहीं के 9.475 किलोमीटर लंबे मंगतखेड़ा-पड़री मार्ग के निर्माण पर 22.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी करके सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
क्षतिग्रस्त व सकरा भुड्डा-अड़ंगापुर मार्ग। संवाद
क्षतिग्रस्त व सकरा भुड्डा-अड़ंगापुर मार्ग। संवाद