फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के सवालों का ‘बाउंसर’ नहीं झेल पाए अधिकारी

Tue, 19 May 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की गैरहाजिरी में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीसी सदस्यों के सवालों का बाउंसर वहां पर मौजूद अफसर नहीं झेल पाए। बीडीसी ने समाजवादी पेंशन व इंदिरा आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इससे माहौल गर्म हो गया। बाद में बैठक में मौजूद अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन देकर सदस्यों को शांत कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत कार्यालय में सोमवार दोपहर को ब्लाक प्रमुख रामचन्द्र सिंह ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में बैठक हुई।  जिले से आए विभाग प्रमुखों ने बारी-बारी से शासन की योजनाओं का गुणगान किया।

शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे में खण्ड शिक्षाधिकारी सुषमा सेंगर व स्वास्थ्य विभाग की जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश यादव ने सदन पटल पर रखी।
विज्ञापन


डीसी मनरेगा राजेश मिश्र ने बताया कि इस बार की गाइड लाइन में प्राकृतिक आपदा से परेशान लघु सीमान्त किसानों के अधिक कार्य कराये जाएंगे। इससे गांवों से पलायन न हो सके इसके लिए 60 प्रतिशत लेबर बजट रखा गया है।

डीपीआरओ संजय बर्नवाल ने शौचालय की उपयोगिता तथा निर्माण के बारे में जानकारी दी तथा निकट होने वाले चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया पर प्रधानों को बताया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिले के आलाधिकारियों के सामने बीडीओ एपी सिंह व गांवों में तैनात सचिवों पर भड़ास निकाली।

क्षेत्र पंचायत सदस्य लालगंज प्रथम शत्रुहन यादव, धमनीखेड़ा के राकेश बाजपेयी, कटरा के धर्मदत्त शुक्ल, इन्दामऊ के क्षेत्र पंचायत सदस्य पति राम शरण सिंह उर्फ  सरकारी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पेंशन में सचिव ठेला, मोटर वालों की पेंशन बना रहे हैं।

बीडीओ कहते हैं कि जल्दी सूची जानी है। शुक्लाखेड़ा से क्षेत्र पंचायत सदस्य वासुदेव सिंह इंदिरा आवास व लोहिया आवास में 5 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए सचिव नारायण की कार्यशैली पर बरसे।

इस पर परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने सदन से कहा कि पैसे का लेन-देन यदि हुआ है तो इसका शपथपत्र मुझे दे। एक सप्ताह में जांच कराकर दोषियों को दंडित कराया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें