फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर कम लाने पर बिन दुल्हन लौटी बारात

Mon, 23 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम उम्मेदखेड़ा मजरे बंथर में शनिवार देर शाम कानपुर से आई बारात में फोटोग्राफर और चढ़ाव के जेवर कम लाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


किसी तरह जयमाल हुआ, लेकिन भंवर के समय लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। सुबह पुलिस की मौजूदगी में हुए समझौते के बाद बिना दुल्हन के बारात वापस हो गई।

उम्मेदखेड़ा निवासी पृथ्वीपाल यादव की पुत्री अनीता का विवाह कानपुर नगर के नरवल थाना क्षेत्र के गांव निवासी हरीशंकर यादव के लड़के पंकज के साथ होना था। शनिवार लड़के पक्ष के लोग बारात लेकर के रूप में बंथर गांव पहुंचे। जहां अगवानी आदि कार्यक्रम होने के बाद जयमाल की रस्म पूरी होने के दौरान फोटोग्राफर न लाने की बात पर लड़की वाले भड़क गए।
विज्ञापन


किसी तरह समझा-बुझाकर जयमाल का कार्यक्रम हुआ। भोर पहर भांवर के समय लड़के पक्ष द्वारा चढ़ाव में जेवर कम लाना शादी में रोड़ा बन गया। इसी बात को लेकर लड़की और लड़का पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते पुलिस तक पहुंच गई। सुबह थाना परिसर में पुलिस और ग्राम प्रधान डॉ. बिंदेस्वरूप यादव की उपस्थिति में दोनों पक्षों का सुलह समझौता हो गया। अंत में बिना दुल्हन के दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें