फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होंगे बनकट के शिवम

Sat, 12 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली के मोहल्ला बनकट निवासी 20 वर्षीय शिवम कुशवाहा ने स्वच्छ-सुजल गांव रील प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। मालूम हो कि जलशक्ति मंत्रालय की ओर से ‘स्वच्छ-सुजल गांव’ विषय पर प्रेरक वीडियो मांगे थे। जिले में पहला स्थान हासिल करने पर मंत्रालय ने उन्नाव गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें 15 अगस्त की परेड में दिल्ली आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्रालय की ओर से मई माह में ऑनलाइन स्वच्छ-सुजल गांव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें रील के माध्यम से उन्होंने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेशा देना था। आठ जुलाई को जारी हुए परिणाम में हिलौली के शिवम की रील को जिले में पहला स्थान मिला है। उन्हें जलशक्ति मंत्रालय की ओर से पांच हजार रुपये और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिवम ने बताया कि उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2025 की परेड में दिल्ली आमंत्रित किया गया है। बताया कि उनके लिए यह गर्व की बात है। इसी तरह वह आगे भी देश के लिए जागरूकता विषयों पर काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें