फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल के पहले दिन व्यापक असर

विज्ञापन
उन्नाव के पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा के बाहर धरने के दौरान नारेबाजी करते बैंक कर्मी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव के यूपी बैंक इंप्लाइज की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन सरकारी क्षेत्र की सभी बैंकों (ग्रामीण बैंक को छोड़कर) में ताले लगे रहे। वेतन पुनरीक्षण, पांच दिवसीय बैंकिंग, काम के घंटे तय करने सहित अन्य मांगों को लेकर श्रम व जन विरोधी नीतियों के विरोध में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। बैंक कर्मियों ने सरकार की नीतियों को बैंक और उनमें काम करने वालों के खिलाफ बताया। बैंकों में कामकाज न होने से पहले दिन करीब 350 करोड़ की क्लीयरिंग ठप हुई। जमा निकासी के लिए ग्राहक बैंकों में तालाबंदी देख मायूस होकर लौटते रहे।
विज्ञापन

यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी क्षेत्र के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल में ग्रामीण बैंक के कर्मचारी शामिल नहीं हुए। सब्जीमंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारियों ने यूपी बैंक इंप्लॉइज यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए यूपीवीयू के मंत्री बीडी सिंह ने कहा कि सरकार व इंडियन बैंक एसोसिएशन की हठधर्मिता के चलते बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों का वेतन समझौता नवंबर 2017 से लंबित है। सरकार व आईबीए की तानाशाही के चलते बैंकों के 10 लाख कर्मचारी व अधिकारी सड़कों पर हड़ताल करने को मजबूर है।
बुधवीर सिंह ने कहा कि वेतन समझौता हमारा अधिकार है। इसके लिए बैंकों का अधिकारी व कर्मचारी तब तक संघर्ष करेगा जब तक समझौता न हो जाए। मांग की गई कि नई पेंशन योजना को समाप्त हो व पारिवारिक पेंशन में सुधार हो। अधिकारियों के काम करने के घंटे निश्चित हों। शाखाओं में कारोबार के समय का एक समान निर्धारण हो। प्रदर्शन में गौरव मिश्रा, कोमल सिंह, सत्यजीत सिंह, सागर चावला, बुधवीर सिंह, विनयशील, समीर गुप्ता, राजेश, राजेंद्र, अभिनव, घनश्याम, उदय तिवारी, रमाकांत शुक्ला, रोहन, अवधेश, बीपी अवस्थी, वरुण दीक्षित, दिनेश गौतम, उदय तिवारी, रमाकांत शुक्ला, रोहन, अवधेश श्रीवास्तव, जितेंद्र व सुरेश बाजपेयी सहित तमाम कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें