फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी

Mon, 01 May 2017 12:06 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
आगरा एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया हाईगेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का लाभ कई माह बाद भी बड़े वाहनों को मिलना शुरू नहीं हुआ है। इस एक्सप्रेस-वे को फरवरी में कई सड़क दुर्घटनाएं होने के बाद नगर व बांगरमऊ की ओर से प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके लिए एक्सप्रेस-वे पर हाईगेज लगाया गया था। जिसे आज तक हटाया नहीं गया है।

मालूम हो कि लखनऊ से लेकर आगरा तक 302 किमी लंबे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे मात्र 23 माह में बनकर तैयार हुआ था। इसका उद्घाटन 21 नवंबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था।
विज्ञापन


इसके बाद 21 दिसंबर को यह एक्सप्रेस-वे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन फरवरी से अब तक लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण उस समय ही नगर व बांगरमऊ की ओर से आगरा और लखनऊ की ओर आने जाने के लिए इस एक्सप्रेस-वे को बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया था। बड़े वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए एक हाईगेज लगाया गया था।  जिसे आज तक हटाया नहीं गया है।
विज्ञापन


इस कारण भारी वाहनों पर प्रतिबंध अभी भी जारी है। प्रवेश वर्जित होने के कारण बड़े वाहनों को इस एक्सप्रेस-वे का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के प्रबंधक मो. सरकार ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस एक्सप्रेस-वे पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। अगला आदेश आने तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें