फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, बाजारों में दिनभर हुई खरीदारी

Thu, 24 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/शुक्लागंज। ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारों की रौनक दिखी। खानपान से लेकर कपड़ों तक की बिक्री होती रही। महिलाओं की भीड़ ज्वैलरी व चूड़ियों की दुकानों पर दिखी। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में भी सजने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंची।
विज्ञापन


गुरुवार को धवन रोड स्थित बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। सुबह से ही दुकानें खुल गई थीं। सेवई, मेवे, कपड़े, ज्वैलरी, टोपी व जूते-चप्पलों की खरीदारी होती रही। सबसे ज्यादा भीड़ ज्वैलरी व कपड़ों की दुकानों पर देखने को मिली। महिलाओं ने जहां ज्वैलरी की सबसे ज्यादा खरीदारी की।

वहीं बच्चों व बुजुर्गों की भीड़ टोपी व कुर्तों की दुकानों पर ज्यादा रही। धवन रोड, विश्वेश्वर दयाल मार्केट व सब्जी मंडी में स्थित ब्यूटी पार्लरों में भी रौनक रही। मुस्लिम महिलाओं ने त्योहार को देखते हुए सजना संवरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें