फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पार्क में आई रौनक, गांधी प्रतिमा स्थल के दिन भी बहुरे

विज्ञापन
पन्नालाल पार्क में अमृत योजना के तहत बनाया गया फव्वारा। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अमृत योजना के तहत शहर के पन्नालाल पार्क में 33 लाख रुपये खर्च कर कराए गए कार्यों ने पार्क की रौनक लौटा दी है। अनदेखी का शिकार हो रही गांधी की प्रतिमा स्थल के भी दिन बहुर गए हैं। नगर पालिका ने पार्क में किनारे लगी प्रतिमा को नए स्थान पर लगवाने के साथ उसके लिए चबूतरे का भी निर्माण कराया है। लोगों की भीड़ बढ़ने से अब हर रोज प्रतिमा की सफाई की जाती है।
विज्ञापन

शहर में अमृत योजना के तहत बदहाल पार्कों को संवारा जाना था। नगर पालिका ने इसके लिए सबसे पहले पन्नालाल पार्क को चुना था। पन्नालाल पार्क शहर का एकमात्र ऐसा पार्क है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। पार्क को संवारने के लिए नगर पालिका ने कुल 33 लाख रुपये खर्च किए। इस रकम से सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा का स्थान बदला गया। इसके अलावा पार्क में लोगों की चहलकदमी बढ़ाने के लिए यहां हरियाली बढ़ाई गई।
नगर पालिका ने पन्नालाल पार्क में चारों तरफ टहलने के लिए ट्रैक का निर्माण कराया। इसके अलावा बच्चों के लिए आठ झूले भी लगवाए हैं। पार्क में लगे पुराने फव्वारे की मरम्मत कराने के साथ दो नए फव्वारे भी लगाए हैं। पहले पार्क में लोगों का आना जाना कम रहता था। ऐसे में गांधी की प्रतिमा की ओर भी किसी का ध्यान नहीं जाता था। पार्क के संवरने के साथ अब यहां लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। ऐसे में अब हर रोज गांधी जी की प्रतिमा की सफाई भी की जाने लगी है। अमृत योजना के मैनेजर उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि प्रतिमा की देखरेख के लिए एक कर्मी भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने खंडित कर दी थी पहली प्रतिमा
गांधी विचार मंच ने 2014 में पन्नालाल पार्क में शहर की पहली आदमकद प्रतिमा स्थापित की थी। हालांकि पार्क की बदहाली के चलते लोगों का आना जाना न होने से स्थापना के शरारतीतत्वों ने प्रतिमा खंडित कर दी थी। गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, महामंत्री शैलजा शरण शुक्ल और लेखक नरेंद्र भदौरिया ने आपसी सहयोग से दूसरी प्रतिमा लाकर स्थापित कराई।

पन्नालाल पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें