फोटो-21- बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल दिखातीं हिलौली के कस्तूरबा स्कूल की छात्राएं। स्रो
मौरावां (उन्नाव)। हरदोई में हुई मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिलौली ब्लॉक की कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
हरदोई के स्टेडियम में सोमवार को मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। जिसमें उन्नाव से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया था। हिलौली ब्लॉक की वार्डन सुरभि सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बा स्कूल की पांच छात्राओं में चाहत, काव्या चौधरी, काव्या पाल और गौरी ने अंडर 14 वर्ग में जीत हासिल की। छात्रा लवी पटेल ने अंडर 17 में अपनी जीत दर्ज कराई। छात्राओं के साथ खेल शिक्षिका प्रीति यादव भी गईं थीं। 10 छात्राओं की टीम में हिलौली बा स्कूल की पांच, बांगरमऊ की चार और बिछिया के कस्तूरबा स्कूल की एक छात्र शामिल है। बताया कि अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित होने पर यह छात्राएं बैडमिंटन खेलने जाएंगी। बीएसए संगीता सिंह ने भी छात्राओं को बधाई दी।