फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आयुष ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल कर नाम रोशन किया। इस पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं, उनके सगे संबंधियों ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय सुबराता क्लासिक नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें कई प्रांतों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। सदर क्षेत्र के टीकरगंढ़ी निवासी आयुष पांडेय ने प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 80 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। इस पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं, अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। इसके पूर्व भी आयुष ने जिला स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब वह राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें