नवाबगंज। कस्बे में तीन दिन पहले सराफा व्यापारी के बेटे की कार पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस इस मामले में फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज निवासी सराफा व्यापारी मनोज गुप्ता का बेटा मयूर है। वह 24 सितंबर की रात दोस्त उमंग गुप्ता के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। मयूर के अनुसार, रात दस बजे लौटते समय यह घटना हुई। नवाबगंज पक्षी विहार के पास बदमाशों ने उनकी कार पर गोली चलाई। फायरिंग से कार की छत में एक सुराग हो गया था। पुलिस को कार के अंदर एक कारतूस भी मिला। तहरीर के आधार पर फॉरेंसिक टीम ने कार की जांच कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।