फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ननिहाल आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। ननिहाल आई युवती को नौटंकी देखने जाते समय तीन युवकों ने जंगल में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की नानी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी वृद्धा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नातिन घर में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शुक्रवार को गांव में एक और जगह कार्यक्रम था, उसमें नाच-गाना चल रहा था। नातिन देखने जा रही थी। रास्ते में जसवंत, सर्वेश पाल और गंगासागर ने उसे रोका और जंगल में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गए। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें