फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों में विवाद के बाद मारपीट, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी(उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र के धारागढ़ी में चबूतरे पर मवेशी चले जाने से दो भाइयों में मारपीट और ईंट-पत्थर चले। ग्रामीणों ने दोनों को समझा कर शांत करा दिया। सुबह बड़ा भाई चारपाई पर मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। दोपहर बाद शव के हुए पोस्टमार्टम में वृद्ध के सिर पर लाठियों से वार के साथ धारदार हथियार से चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के दीपागढ़ी के मजरा धारागढ़ी निवासी रोहित सिंह (65) गांव में खेती व मवेशी पालन भी करता था। शनिवार सुबह रोहित अपने बिस्तर पर मृत मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ में उसके मझले भाई ध्रुव सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम रोहित सिंह का मवेशी चबूतरे पर आ गया था। जिसको लेकर बड़े भाई से विवाद के बाद हाथापाई हुई थी। नशे की हालत में दोनों ईंटों पर गिर गए थे। इससे उसे और बड़े भाई को भी चोट लगी थी। ध्रुव सिंह ने बताया कि बड़ा भाई रोहित काफी समय से दमा के मरीज थे। परिजनों व ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दिया था। दोनों लोग अपने-अपने घर चले गए।
शनिवार सुबह भाई चारपाई पर मृत मिला। मृतक के एक पुत्र अभिषेक व दो बेटियों में उमा, संतोषी हैं। पत्नी की दस साल पहले मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार मृतक वृद्ध के शरीर में लाठी से पीटने के बीस निशान और धारदार हथियार से हमले के सिर में तीन व एक जख्म उसके पैर में है। माखी एसओ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें