फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरा डालने के विवाद में धारदार हथियार से हमला, तीन सगे भाई घायल

विज्ञापन
पुरवा के मझखोरिया गांव में मरपीट में घायल रमेश। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरवा। मझखोरिया गांव में रास्ते में घूरा डालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने तीन सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। सीएचसी से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामकुमार यादव व गांव के मोहबत के बीच रास्ते में घूरा डालने को लेकर मंगलवार की सुबह विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मोहबत के पड़ोसी लक्ष्मीशंकर यादव अपने भाई रमेश और राधेश्याम के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद को निपटाने की कोशिश की। इसी बीच रामकुमार पक्ष से शिवाकांत व उसके भाई शिवनारायण ने कुल्हाड़ी और लोहे की राड से लक्ष्मीशंकर के सिर पर हमला कर दिया। लक्ष्मीशंकर के जमीन पर गिरते ही उसे उठाने संभालने की कोशिश कर रहे भाई रमेश और राधेश्याम पर भी जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने तीनाें को हिरासत में लिया है। लक्ष्मीशंकर और रमेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्ष घायल हुए हैं। एक पक्ष के घायल रमेश की तहरीर पर रामकुमार, शिवाकांत व शिवनारायण व दूसरे पक्ष की तहरीर पर रमेश, लक्ष्मीशंकर के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुन्नस में युवक की पिटाई
मौरावां। गांव मिरकापुर मजरे गुजौली निवासी रवींद्र पुत्र रामपाल लोधी ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम वह अपने खेत से घर वापस लौट रहे थे। तभी पुरानी खुन्नस के चलते गांव के ही दो सगे भाई खेत के पास मिले और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लातघूसों से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो वह मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें