फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पर कार्रवाई के खिलाफ लोगों में खुशी

Fri, 30 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उत्साह मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में संचालित आतंकी प्रशिक्षण कैंपों पर भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई को देशभर में जबरदस्त समर्थन मिला है। जिले में लोगों ने दीवाली से पहले दीवाली मनाई। आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से लोगों में गजब का उत्साह दिखा। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे छुड़ाए। शहर में बड़ा चौराहा पर भाजपा, हिंदू महासंघ, हिंदू युवा वाहिनी समेत अन्य कई संगठनों के लोगों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

बड़ा चौराहा विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार निगम ने कहा कि आज हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। सरकार ने जनभावना के अनुकूल कदम उठाया है। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेना की कार्रवाई से देश ने दीवाली से पहले दीवाली मनाई है।  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आनंद अवस्थी ने सेना की कार्रवाई के लिए सेना के जांबाज जवानों और प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की शह पर उसके कब्जे वाले कश्मीर में लंबे समय से आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे थे। सैनिक कार्रवाई कर सेना ने पाक को करारा जवाब दिया है। बड़ा चौराहा पर एकत्र होकर जश्न मनाने वालों में सतेंद्र राजावत, जिलाध्यक्ष अमित शुक्ल, महामंत्री मिलन कुमार, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अरुण चौहान, विनोद शर्मा, गोविंद यादव, निखिल गुप्ता, सागर तिवारी, अंकुर चौहान, गोलू पांडेय, सचिन तिवारी, आकाश सिंह, दिवाकर तिवारी, आकाश वर्मा, शिवम तिवारी, वीरेंद्र द्विवेदी, आकाश अवस्थी, शशिकांत मिश्र, आशीष अवस्थी, अनुराग सिंह, रक्षित तिवारी, विपिन कुमार, आशीष तिवारी, शिवम तिवारी, पंकज मिश्र, शुभम मिश्रा, राजू सिंह, प्रभात त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता नीरज गुप्ता के आवास पर बैठक हुई जिसमें आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त करने पर खुशी जताई गई। नीरज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस गोपनीय सैन्य आपरेशन में आतंकवादियों को मार गिराया। बैठक में सक्षम गुप्ता, कीर्तिमान गुप्ता, गौरव शुक्ल, राम जी द्विवेदी, नवल दीप, अखिलेश शुक्ल, अभिषेक सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें