यहां तक कि चलते ट्रक से माल पार होता रहता है और चालक को भनक तक नहीं लगती। गड्ढों में ब्रेक लगते ही चोर पीछे से ट्रक पर चढ़कर तिरपाल काटकर कार्टून व माल गिराना शुरू कर देते हैं। इस दौरान ट्रक के पीछे चार पहिया वाहन से चल रहे गिरोह के दूसरे साथी माल उठा लेते हैं। चोरी का यह हाईटेक तरीका पुलिस के लिए सरदर्द बना है।
चार साल पहले बना उन्नाव-रायबरेली हाइवे करीब डेढ़ साल से खस्ताहाल है। सड़क में गड्ढों से चलते आए दिन हादसे तो होते ही हैं। मार्ग से गुजर रहे ट्रकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। चोरों ने चोरी का नया तरीका निकाला है। हाईवे से जैसे ही ट्रक मुड़ते हैं चार पहिया वाहन सवार चोर पीछा करना शुरू कर देते हैं। गड्ढों से निकलते वक्त चालक ट्रक की गति धीमी कर देता है। चोर ट्रक में बधे रस्से के सहारे चढ़ जाते हैं और तिरपाल काटकर लाखों का माल पार कर देते हैं। तीन महीनों में चलते ट्रकों से चोरी की 13 वारदातें हो चुकी हैं। हाइटेक चोर अब तक कई करोड़ का माल पार कर चुके हैं।
इनसेट
पुलिस रिकार्ड में दर्ज नहीं हुई घटनाएं
चलते ट्रकों से लाखों का माल चोरी होने की ताबड़तोड़ चोरी होने की घटनाएं होने के बाद भी पुलिस रिकार्ड में कोई दर्ज नहीं हुई। पुलिस कभी ट्रक चालक पर ही चोरी कराने का आरोप लगा देती है तो कभी ट्रक मालिक पर झूठ बोलने का आरोप। उल्टे कार्रवाई की दहशत में लोग रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। अचलगंज थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि उनके पास चोरी की कोई घटना जानकारी में नहीं है।
इनसेट
राजमार्ग के डेंजर जोन
अचलगंज कसबा के आगे। बेथर गांव के सामने। सिकंदपुर संकरी पुलिया। बीघापुर के कसबा के पास। तकिया रेलवे क्रासिंग मोड़ व लालकुआं मोड़ के पास।
इनसेट
जल्द ही मिलेगी निर्माण की स्वीकृति
राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अभियंता खलील अहमद ने बताया कि कुल 65 किमी लंबे इस राजमार्ग के नवीनीकरण के लिए राजमार्ग प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मार्ग के निर्माण में 24 करोड़ रुपये की जरूरत है। बताया कि क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मांग पर डीएम सौम्या आग्रवाल ने भी राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।
इनसेट
हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाएं
05 अप्रैल, अचलगंज थानाक्षेत्र में दवा लादकर जा रहे ट्रक से 10 लाख कीमत की दवा के 44 गत्ते चोरी।
01 अप्रैल को, बीघापुर के इंदेमऊ निवासी ट्रक चालक राजेंद्र के ट्रक का तिरपाल काटकर लाखों का घड़ी साबुन चोरी।
14 मार्च, जौनपुर जा रहे भारत ट्रांसपोर्ट के ट्रक का तिरपाल काटकर पांच लाख कीमत की कपड़ों की गांठें व कास्मेटिक सामान चोरी।