फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने विस चुनाव को बनाई रणनीति

Wed, 13 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पार्टी का झंडा लहराकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते विधान परिषद सदस्य हृदय नरायन दीक्षित व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटें जीतकर पार्टी का परचम लहराते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। केंद्र की मोदी सरकार के सपने को साकार करना है। यह बातें भाजपा विधान परिषद दल के नेता हृदय नारायण दीक्षित ने मंगलवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में व्यक्त कहीं।
विज्ञापन



 जिला मुख्यालय स्थित फैटेंसी मोटल में भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी व सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जन महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन में पहुंचाते हुए प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों से कहा कि सभी लोग मंडलों के माध्यम से ग्रामसभा व बूथ पर भाजपा का मजबूत व शक्तिशाली ढांचा खड़ा कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।


बैठक में प्रदेश मंत्री व मुख्य अतिथि वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृव ने जिला व मंडल स्तर पर संगठन को अनुशासित बनाते हुए जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का संदेश दिया है। पार्टी में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो इस दृष्टि से आमजन में कार्य करना है। कहा कि आम जनता के बीच जाकर 2017 में भाजपा के पक्ष में लहर बनानी है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने कहा कि 14 से 24 अप्रैल तक समरसता के रूप में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, वाहन प्रचार, बूथ सेक्टर संरचना सहित पार्टी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम अभियान के रूप में सफल करना है। इस मौके पर एक सैकड़ा वाहनों पर पार्टी के झंडे व स्टीकर लगाए गए। संचालन सरोज सिंह चौहान ने किया।


इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री मस्तराम, पंकज गुप्ता, अरुण पाठक, गिरिजा शंकर गुप्ता, राधेश्याम रावत, सुंदरलाल लोधी, कृपाशंकर सिंह, आनंद अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, रामचंद्र वर्मा, रामचंद्र गुप्ता, किशन पाठक, संजय शुक्ला, चंद्रकांता जोशी, अनुराग अवस्थी, दुर्गेश सिंह चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें