फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़

Thu, 23 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एआरटीओ प्रशासन ने सीओ सिटी के साथ मिलकर स्कूली वाहनाें का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोई भी ऐसा वाहन नहीं मिला जो सारे मानक पूरा करता हो। एवीएम की एक गाड़ी का बिना कागज चलते पाए जाने पर उसका चालान किया गया। जबकि अलग-अलग विद्यालयों के सोलह स्कूली वाहनों में थोड़ी-थोड़ी कमियां पाए जाने पर उनमें सुधार कराने का निर्देश चालकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन की माने तो किसी वाहन में जाली नहीं थी तो किसी का फिटनेस अधूरा था। वाहन में बच्चे बैठे हुए थे इस कारण चालकों को मानक पूरा कराने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि डीएम के निर्देश पर तीन दिन स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिन स्कूली वाहनों के चालकों को हिदायत देकर छोड़ा गया है यदि चेकिंग के दौरान उनमें कमियां पूरी न पाई गईं तो चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे से निराला प्रेक्षा गृह में वाहन चालकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें अधिक से अधिक वाहन चालकों का उपस्थित होना अनिवार्य है। कार्यशाला में मौजूद रहने वाले वाहन चालकों की सूची तैयार की जाएगी। जो भी चालक अनुपस्थित होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें