फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरपी चयन परीक्षा: 42 गुरुजी पास, 40 हुए फेल

Sat, 03 May 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग में अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का परिणाम देर शाम घोषित हुआ। पहले चरण की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले 82 शिक्षकों में 42 ने सफलता पाई, 40 शिक्षक फेल हो गए।
विज्ञापन


जिले में एआरपी के पद पर तैनात शिक्षकों का कार्यकाल 31 मार्च 2025 को समाप्त होने के बाद वह अपने मूल विद्यालय में एक अप्रैल 2025 से अपने मूल पद पर काम करने लगे थे। एआरपी की नवीन चयन प्रक्रिया के तहत नगर और जिले के 16 ब्लॉकों में पांच-पांच एआरपी की तैनाती होनी है। इसके लिए 18 मार्च 2025 तक जिले के पात्र शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। प्रथम चरण में कुल 111 पात्र शिक्षकों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा हेतु 82 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था, 29 ने परीक्षा छोड़ दी थी।
लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों का परीक्षा परिणाम बेसिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार देर शाम घोषित किया। परीक्षा में बैठने वाले 42 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें हिंदी विषय में तीन, सामाजिक विषय में आठ, अंग्रेजी में छह, गणित में 10 और विज्ञान विषय के 15 शिक्षक शामिल हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में मनोज पटेल, शौर्या शर्मा, अमित नागी, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार, दुर्गेश शुक्ला सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि 42 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें