फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता प्राप्त स्कूलों में हुई नियुक्तियों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के सहायता प्राप्त स्कूलों में हुई नियुक्तियों की जांच शुरू हो गई है। तत्कालीन बीएसए की ओर से की गई नियुक्तियों में मानकों का पालन न करने की शिकायत सीएम तक पहुंचने के बाद अब जांच शुरू हुई है। एडी बेसिक (अपर निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग) नियुक्ति करने वाले स्कूल के प्रबंधकों को 13 जुलाई को लखनऊ कार्यालय बुलाया है। नियुक्ति संबंधी मूल अभिलेख भी मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सहायता प्राप्त स्कूलों में बीघापुर ब्लॉक के इंदेमऊ में आदर्श पूर्व माध्यमिक स्कूल, गंजमुरादाबाद के रूरी सादिकपुर के कृषक पूर्व माध्यमिक स्कूल, पुरवा के ठाकुरखेड़ा में ज्ञान गौरव शिक्षा संस्थान उच्चतर माध्यमिक स्कूल, सरोसी ब्लॉक के परियर में संचालित बद्री प्रसाद उच्चतर माध्यमिक स्कूल, सुमेरपुर ब्लॉक में जगतपुर के स्वामी ईश्वरानंद गिरजाशंकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हिलौली ब्लॉक के मौरावां में लाला शिवदयाल कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बांगरमऊ ब्लॉक के मदार नगर में पुत्तूलाल जूनियर हाईस्कूल, नवाबगंज ब्लॉक में बिरसिंहपुर के जनता जूनियर हाईस्कूल में तत्कालीन बीएसए बीके शर्मा ने सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की थी।
साक्षात्कार में शामिल कुछ अभ्यर्थियों ने मानक पूरा होने के बाद भी उन्हें नियुक्ति न मिलने की शिकायत सीएम से की थी। जिस पर जांच एडी बेसिक को दी गई है। एडी बेसिक पीएन सिंह ने सभी स्कूलों के प्रबंधकों को मूल अभिलेखों के साथ 13 जुलाई को लखनऊ स्थित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि एडी बेसिक कार्यालय से आए पत्र की जानकारी प्रबंधकों को दे दी गई है। उन्हें निर्धारित तिथि पर सुबह 11 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें