फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा के लिए करें आनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार चंदानी ने बताया कि हज यात्रा 2020 के लिए 10 अक्तूबर से आवेदन पत्र जमा होने शुरू हो गए हैं। अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा इस वर्ष हज आवेदन पत्र भेजे नहीं गए हैं। इसके स्थान पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर कर सकेंगे। आवेदन पत्र का प्रारूप इसी वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं। हज-2020 में हज यात्रियों की सुविधा के लिए जनपदस्तर पर अलग-अलग क्षेत्र में 6 मदरसों में हज ई-सुविधा सेंटर हज फैसीलिटेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं जिसमें मदरसों के प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिससे वह हज यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में सुविधा प्रदान कर सकें। इन सेंटरों में मदरसा अरबिया हबीबुल उलूम शीतलगंज बांगरमऊ, मदरसा गुलजार ए हिंद तालीमी मरकज शुक्लागंज, मदरसा दाउ फैजएआम एबी नगर उन्नाव, मदरसा सफ ी मख्दूमिया सफ ीपुर, मदरसा आरफि या दानिशुल उलूम बांगरमऊ व मदरसा जामिया अरबिया नूरूल उलूम नूरी कुदरा उन्नाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें