फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता कोचिंग की, चला रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लाक क्षेत्र में मानकों को दर किनार कर स्कूलों का संचालन हो रहा है। जांच में ऐसे भी स्कूल मिले हैं जिन्होंने कोचिंग संचालन की मान्यता ले रखी है लेकिन स्कूल चला रहे हैं। जांच में मिले सात अमान्य स्कूलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बीईओ ने सोहरामऊ थाने में सूची दी है।
विज्ञापन

जिले में संचालित अमान्य स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिन ब्लाकों में अमान्य स्कूल मिल रहे हैं। उन्हें बंद कराकर कार्रवाई के निर्देश सीडीओ ने दिए हैं। ब्लाक क्षेत्र में संचालित अमान्य स्कूलों के खिलाफ बीईओ ने अभियान चलाया। जिसमें सात स्कूल ऐसे मिले हैं। इसमें सोहरामऊ स्थित राघाकृष्णन पब्लिक स्कूल में मान्यता कोचिंग की थी और संचालन स्कूल का हो रहा था। वहीं बुद्धा पब्लिक स्कूल सरौती मां बिलास कुमारी पब्लिक स्कूल महनौरा, केडी पब्लिक स्कूल सोहरामऊ, जीएस पब्लिक स्कूल बजेहरा, शहीद गुलाब सिंह मेमोरियल स्कूल सोहरामऊ व अरबीएसबी स्कूल शेखपुर में मान्यता कक्षा आठ तक थी और संचालन हाईस्कूल की कक्षाओं का हो रहा था। इन स्कूलों के प्रबंधक मान्यता भी नहीं दिखा पाए। इन सभी स्कूल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बीईओ केडी यादव ने थाने में सूची दी है। थानाध्यक्ष उरेश कुमार ने बताया कि अमान्य स्कूल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बीईओ ने सूची व तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें