फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर राशनकार्ड के लिए ले रहे आवेदन

Sat, 25 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। राशनकाडर् के नवीनीकरण के लए नगर में शत-प्रतिशत आवेदन फार्म जमा कराने का फरमान जारी किया गया है, वहीं, राशनकार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे यह योजना नगर पंचायत कार्यालय के लिए सिरदर्द बन गई है। कर्मचारी आवेदन फार्म भरवाने घर-घर जा रहे हैं।
विज्ञापन


लगभग तीन माह से नगर में राशनकार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी है। इस नई प्रक्रिया के तहत नए राशनकार्ड महिला मुखिया के नाम पर ही निर्गत किए जाने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की कवायद चल रही है।

शिथिलता के चलते नगर के मात्र 70 फीसदी ही परिवारों के आवेदनपत्र नगर पंचायत कार्यालय को प्राप्त हुए हैं, जबकि जिलाधिकारी के आदेशानुसार शत-प्रतिशत परिवारों के आवेदन पत्र जमा करने हैं।
विज्ञापन


अभी तक 30 प्रतिशत आवेदन फार्म जमा न होने के कारण यह सरकारी योजना कार्यालय के कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इसके लिए कर्मचारियों को घर-घर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करने पड़ रहे हैं। इन आवेदन फार्मों को जिले पर भेजने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल सुनिश्चित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें