फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय गिरोह के चार चोर दबोचे, दो भागे

Tue, 03 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बीघापुर थाने में पुलिस गिरफ्त में अंतरजनपदीय गिरोह से पूछताछ करते एएसपी आएस गौतम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लंबे समय से बीघापुर सर्किल में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे चोर गिरोह के चार शातिरों को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। दो चोर चकमा देकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार यह गिरोह आसपास के जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पकड़े गए चोरों ने बीघापुर क्षेत्र में चोरी की आठ घटनाएं कबूली हैं।
विज्ञापन


एएसपी आरएस गौतम ने बीघापुर सीओ कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह में दर्जन भर से अधिक चोर शामिल हैं। गिरोह उन्नाव और रायबरेली में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड बिहार थाना क्षेत्र के मुड़ियन खेड़ा का मो. रसीद है जो पहले उन्नाव शहर में रहता था। उसके साथ बिहार थाना के बाबूखेड़ा निवासी गोविंद बाबू, हेमू उर्फ सचिन, नरेश को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी में प्रयोग की जाने वाली एक मारुति वैन के अलावा एक तमंचा, दो चाकू, 19 मोबाइल सेट, सोने चांदी के जेवरात, तीन कैमरे, बैट्री-इनवर्टर व सोलर पैनल बरामद किया गया है।
एएसपी ने सीओ बीघापुर आरके चतुर्वेदी व गिरफ्तार करने वाली थाना पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। सीओ ने जल्द ही गिरोह के फरार चोर ललित गुप्ता व लखपत को भी गिरफ्तार करने की बात कही। उन्होंने चोरी का माल खरीदने वालों की भी जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोरों ने बारा सगवर थाना क्षेत्र में धानी खेड़ा स्थित राम स्टूडियो में करीब एक महीने पहले दर्जन भर मोबाइल, इनर्वटर व कैमरा सहित करीब दो लाख का माल, थाने के पास पंकज सिंह की मोबाइल शॉप से मोबाइल व अन्य उपकरण, शहर कोतवाली के असरी खेड़ा में चोरी, कोतवाली क्षेत्र के सरोसी गांव में सोलर पैनल चोरी और बीघापुर थाना के सिकंदरपुर करन स्थित मनोज श्रीवास्तव शू स्टोर्स से इनवर्टर व बैट्री समेत चोरी की पांच घटनाएं कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें