उन्नाव। उन्नाव रेलवे स्टेशन पर एंटी स्क्वायड टीम ने छापा मारकर 160 बिना टिकट यात्री पकड़े। इन सभी से करीब 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
यह अभियान लगभग पांच घंटे तक चला। शुक्रवार को लखनऊ से आए एंटी एक्वायड दल ने ट्रेनों में छापेमारी शुरू की। छापे के दौरान उन्नाव स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की भी चेकिंग की गई।
इस दौरान ट्रेनों में रायबरेली पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर, जबलपुर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस आदि के साथ एलकेएम ट्रेनों में चेकिंग की गई।
एक सौ साठ यात्री विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इन यात्रियों से लगभग पचास हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
चेकिंग अभियान का नेतृत्व लखनऊ के सीआईटी रेड आरके जुनेजा ने किया। इसमें जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, शोभित शुक्ला, शकील अहमद शामिल रहे। इसके अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे।