फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब्ध युवक ने खाया जहर, मौत

Fri, 03 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
Shocked young man lying unconscious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमरपुर आंव निवासी रोहित (17) पुत्र सतीश चंद्र दीक्षित को बड़े भाई राहुल ने किसी बात पर गुरुवार सुबह डांट दिया। बड़े भाई की डांट से रोहित नाराज होकर सुबह घरवालों कुछ बताए बगैर चला गया। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। परिजनों को आता देख घर से कुछ दूरी पर जाकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवक ने ब्लेड से दाहिने हाथ की कलाई भी काट ली। भाभी आकांक्षा ने रोहित को लहूलुहान देखा तो पति राहुल को सूचना दी। परिजन आनन-फानन रोहित को लेकर पहले निजी अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई के मौत की खबर सुनकर बड़ा भाई राहुल अचेत होकर फर्श पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर, अस्पताल चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ बृजमोहन ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। थाने में भी तहरीर नहीं आई है। सिपाही को गांव भेजकर मामले का पता लगाता हूं।
विज्ञापन

शादी सालगिरह में आए थे दोनो भाई
रोहित व राहुल दोनो भाई मुंबई में रहकर टिफिन सप्लाई का काम करते हैं। पंद्रह दिन पहले राहुल के शादी की सालगिरह थी। उसी में दोनों भाई आए थे। पिता सतीशचंद्र गांव में ही परचून की दुकान करते हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था। अचानक एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मृतक के पिता ने कुछ भी बताने से इंकार किया।
मामी के घर जाने को कहा था
बुधवार को रोहित ने घर में शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी में रहने वाली मामी प्रेमा पत्नी उमाशंकर के यहां आने की बात कही थी। लेकिन वह रात में उनके घर नहीं गया। गुरुवार सुबह जब मामी ने घर में रोहित के घर न आने की बात पूछी तो मृतक की भाभी आकांक्षा ने उसकी मौत की जानकारी दी। मौत की खबर सुन उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोहित की मां गीता की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम हाउस में प्रेम प्रसंग की भी चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें