फोटो-20- अमन वर्मा का स्वागत करते कुलदीप चौधरी व अन्य। स्रोत: ग्रामीण
पाटन। तहसील क्षेत्र के पाटन निवासी अमन वर्मा यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पहली बार कस्बा पहुंचे। इस दाैरान उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अमन वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 505वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र व कस्बे का नाम रोशन किया है। शनिवार को अमन पाटन कस्बे के योगी मोहल्ला पहुंचने पर लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पटाखे छुड़ाए गए। अमन ने बताया कि उसकी प्राथमिक शिक्षा यहीं से हुई है। कस्बे से मेरा लगाव सदैव बना रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में पिता रामसुंदर व माता कमलेश का आशीर्वाद रहा है।
उन्होंने बिना किसी कोचिंग के सफलता हासिल की है। इस दाैरान प्रधान कुलदीप चौधरी ने राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। यहां पर मनोज त्रिवेदी, जय शंकर अवस्थी, सतीश, धुन्नू, गोपाल, राकेश, छेदी, कल्लू, राम सुमेर, राज बहादुर, रमेश आदि मौजूद रहे।