फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भजन मंडली में दूसरे संप्रदाय के युवक के शामिल होने का आरोप

Wed, 06 Aug 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नीलकंठ मंदिर में सोमवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें आई भजन मंडली में दूसरे संप्रदाय के युवक के शामिल होने की जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने युवक पर नाम छिपाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक को कर दिया। पुलिस की जांच में युवक का बताया हुआ नाम उसके पास मिले दस्तावेजों में भी मिला है।
विज्ञापन


सोमवार को हुए कार्यक्रम में शामिल लोगों में कुछ लोगों ने युवक के गले में ताबीज देखकर हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी थी। इस पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित दीक्षित अपने दल के साथियों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंच गए थे। उन्होंने कार्यक्रम के बीच ही युवक को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
इससे खलबली मच गई थी। हिंदू संगठन ने हाफ पैंट पहनकर महिलाओं से पैर छुआने पर आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को हिंदू संगठनों ने सौंप दिया था। विहिप के जिलाध्यक्ष ने बताया कि 11 साल से युवक मंडली में जुड़ा हुआ था। वह हाफ पैंट पहने हुए था। इसके बावजूद हिंदू महिलाओं से पैर छुआ रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को थाने लाया गया था। उसके दस्तावेज चेक किए गए थे। उसमें भी नाम वही पाया गया, जो उसने बताया था। ऐसे में उसे पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें