फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की घटना के बाद जिले में अलर्ट

विज्ञापन
कानपुर की घटना के बाद भोरपहर 3 बजे नवाबगंज टोल प्लाजा पर अलर्ट पुलिस फोर्स। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हमले में सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बाद अपराधी और उसके साथियों की धड़पकड़ के लिए सीमा के उन्नाव जिले की पुलिस को भी अलर्ट किया गया। एसपी के निर्देश पर सफीपुर, फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस के अलावा हाईवे व एक्सप्रेसवे के साथ सदर माखी व गंगाघाट थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में भोर पहर 3 बजे से ही सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खुद की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी असलहों के साथ बॉडी प्रोटेक्टर से लैस रहे।
विज्ञापन

कानपुर के बिठूर से परियर के रास्ते अपराधी उन्नाव सीमा से होकर न निकल जाए, इस अंदेशे पर कानपुर पुलिस ने उन्नाव पुलिस को अलर्ट किया। एसपी रोहन पी कनय ने वायरलेस सेट के जरिए सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ, माखी व हाईवे के सभी थानों की पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। सदर व गंगाघाट पुलिस को भी अलर्ट कर एक-एक वाहन को चेक करने के आदेश जारी किए गए। जिस पर सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने सदर कोतवाल के साथ गांधी नगर व हरदोई ओवरब्रिज पर वाहनों को चेक किया।
अजगैन एसओ अरविंद सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नवाबगंज टोल प्लाजा पर मौजूद रहकर एक-एक वाहन को चेक किया। भोर पहर से शुक्रवार शाम तक जिले में चेकिंग अभियान से वाहन सवारों में हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगा। बांगरमऊ, औरास और हसनगंज पुलिस ने टोल प्लाजा पर वाहनों को चेक किया। मरहला चौराहा व गंगा बैराज के पास सीओ सिटी ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी तरह बक्सर पुल पर सीओ बीघापुर एके राय ने भारी पुलिस बल के साथ वाहनों को चेक किया। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मियों पर गोली बरसाने वाले हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

हाईवे व एक्सप्रेस-वे पर पुलिस का पूरे दिन रहा पहरा
कानपुर की घटना के बाद डीजीपी से लेकर लखनऊ के अन्य पुलिस अधिकारी कानपुर के लिए रवाना हुए। जिसको लेकर उन्नाव सीमा क्षेत्र में हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पूरे दिन सड़क पर ही मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें