फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंती में गिरी बाइक, एक की मौत, 2 साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आसीवन(उन्नाव)। मियागंज-सफीपुर मार्ग ताजपुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो सड़क किनारे खंती में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को गंभीर हालत में सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के पनापुर कला गांव निवासी सोनू (22) पुत्र पूरन परिवार के ही पवन (18) पुत्र रामकुमार व प्रेम (30) पुत्र गुरुचरन के साथ एक बाइक से सफीपुर गये थे। देर रात घर लौट रहे थे।मियागंज-सफीपुर मार्ग आसीवन थाना क्षेत्र के ताज पुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो खंती में गिर गई। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पवन व प्रेम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के वक्त बाइक चला रहा सोनू हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें