फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-बसपा पर बरसे अखिलेश

Thu, 16 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
addressing gathering - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के मियागंज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के घोषणापत्र में जो वादे किए गए हैं, सभी जनहित के लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ मन की बात करने वाले बताते हुए तंज कसा कि मोदी जनता के काम की बात कब करेंगे। कहा कि केंद्र्र सरकार ने कोई काम नहीं कराया। उल्टे पूरे देश को लाइन में  खड़ा कर दिया। कहा कि सपा सरकार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का संतुलित विकास हुआ है। चुटकी लेते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री एक बार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलेंगे तो वह भी साइकिल वाला बटन दबा देंगे। उन्होंने सफीपुर से प्रत्याशी सुधीर रावत को जिताने की अपील की।
बसपा सुप्रीमो पर कसा तंज, मौका मिल गया तो वह कुछ भी कर सकतीं हैं
बसपा पर हमला करते हुए करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि बुआ जी (मायावती) ने कह दिया है कि विपक्ष में बैठेंगी, लेकिन भाजपा से समझौता नहीं करेंगी। कहा कि सभी लोग होशियार रहें अगर मौका मिल गया तो वह कुछ भी कर सकतीं हैं। पहले भी कई बार रक्षाबंधन पर राखी बंधवा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा काला और सफेद नहीं होता है, लेनदेन काला-सफेद होता है
बांगरमऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कालाधन के नाम पर कई लोगों की जान चली गई। साफ कहा कि पैसा काला और सफेद नहीं होता है, लेनदेन काला-सफेद होता है। कहा कि केंद्र सरकार विदेश से गेहूं आयात करने की योजना भी बना रही है। इससे किसानों की आर्थिक रूप से कमर ही टूट जाएगी। सपा अध्यक्ष ने चौबीस घंटे बिजली देने। पुलिस भर्ती करने। स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था में और सुधार करने सहित विकास के वादे किए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद,जिला महासचिव, राजेश यादव , उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी, सुजाउर्रहमान सफवी, सफीपुर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें