फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में फरीद हुसैन अव्वल

Tue, 14 Feb 2017 11:46 PM IST
उन्न्ााव
विज्ञापन
-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सीडीओ संजीव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मतदाता जागरूकता के लिए नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इन विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जनपद स्तरीय खेलकूद का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान वॅालीबाल, कबड्डी, खोखो, दौड़ व कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 100 मीटर की दौड़ में फ रीद हुसैन प्रथम, दीपू कुमार द्वितीय व विजय सिंह तृतीय रहे। 200 मीटर बालिकाओं की दौड़ में सपना प्रथम, अनीषा द्वितीय व माधुरी तृतीय स्थान पर रहीं।  कबड्डी प्रतियोगिता में विवेकानंद युवा क्लब उगू अव्वल रहा। नवाबगंज को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

वॅालीबाल प्रतियोगिता में हिलौली प्रथम व देवारा सिकंदरपुर कर्ण ने द्वितीय स्थान पाया। विवेकानंद महिला मंडल लखनापुर की टीम ने खोखो प्रतियोगिता में प्रथम तथा टीकरगढ़ी की महिला मंडल क्लब की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीडीओ संजीव सिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर जिला समन्वयक डा. आराधनाराज, मनीष सेंगर, जिला व्यायाम शिक्षिका अनीता वर्मा, शिवशंकर उत्तम, ममता रानी व विकास अवस्थी आदि मौजूद रहे। शिक्षा विभाग की ओर से अनुदेशक सरिता एवं सुजाता की क्रीड़ास्थल पर बनाई गई रंगोली आकर्षक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें