फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह ने साधा अखिलेश व राहुल पर निशाना

Sat, 11 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
bjp leader addressing rally - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शाह ने सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने सीएम से सवाल किया कि आपने ‘काम बोलता है’ जुमला दिया है तो काम क्या किए हैं यह भी बताओ। पांच साल में किए गए सभी काम अधूरे पड़े हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा की गणित गड़बड़ा गई है। वह जब प्रदेश में आए थे तो कहते थे 27 साल यूपी बेहाल। अब इसमें से सपा के दस साल कहां चले गए। सपा सरकार ने लैपटॉप देने का वादा किया लेकिन लैपटॉप जाति देखकर दिए गए। यही हाल इस सरकार की अन्य योजनाओं का भी रहा। उन्होंने जनता से कहा कि आप लोगों ने आशीर्वाद दिया और प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनी तो हर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भी मिलेगा और उसके साथ डाटा भी फ्री में दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से वादा किया कि प्रदेश में किसानों की जीविका के मुख्य साधन दुधारू मवेशियों के कत्लखानों को सरकार बनते ही बंद करा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने के साथ-साथ उन्हें ब्याज मुक्त ऋण देने का भी वादा किया। मौजूद जनसमूह से उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर प्रदेश को विकास की ओर ले जाने की भाजपा की मंशा में सहयोग करने की अपील की। जनसभा को सांसद साक्षी महाराज, भाजपा से सदर विधानसभा प्रत्याशी पंकज गुप्ता, बांगरमऊ से प्रत्याशी कुलदीप सिंह सेंगर व राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी, अनुराग अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों की होगी जमानत जब्त
जीआईसी मैदान में भारी जनसमुदाय को देखकर गदगद अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार से आप लोगों ने आज यहां आकर मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। यदि वैसे ही पार्टी के प्रत्याशियों को आशीर्वाद दे दिया तो अन्य दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी।

भूमाफिया होंगे जेल में
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा को अपराधियों को बढ़ावा देने वाली और भूमाफियाओं की सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले प्रदेश में भूमाफियाओं के खिलाफ कानून बनाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा और उनके पास बंधक पड़ी जमीनें को मुक्त कराई जाएंगे।
विज्ञापन


25 मिनट में उखेड़ी विरोधियों की बखिया
अमित शाह ने जीआईसी मैदान में बने मंच पर पहुंचने के बाद 4.50 बजे से 5.15 बजे तक के 25 मिनट के भाषण में सपा सरकार, सीएम अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखे तल्ख कसे। कहा कि प्रदेश में चुनाव लड़ रही अन्य पार्टियों को सिर्फ अपने फायदे की चिंता है कोई भी जनता के हितों का ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें