फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Fri, 10 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले महीने कानपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी गंगाघाट और मगरवारा स्टेशन के बीच छमक नाली के पास डिरेल हो गई थी। घटना में माल गाड़ी की कई बोगियां पलट गई थीं और ट्रैक बाधित हो गया था। डाउन ट्रैक पर फौरी तौर पर मरम्मत करके ट्रेनों का आवागमन शुरू करा दिया गया था। गुरुवार को ट्रैक की मरम्मत के  रेलवे के रेलपथ विभाग ने 3.40 बजे से 6.30 बजे तक के लिए ब्लाक लिया। इस दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को तीन घंटे तक रोका गया। ट्रेनों के कानपुर सेंट्रल के साथ ही अन्य स्टेशनों पर रोका गया। शाम 6.30 बजे के बाद जब तक ब्लाक खत्म हुआ ट्रेनों का इतना दबाव बढ़ा कि एक्सप्रेस और लंबी दूरी की  ट्रेनों को पहले निकालने का प्रयास किया गया। गंगाघाट रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को कुछ देर तक रोक-रोक कर निकाला गया। आगे चल रही ट्रेन जब उन्नाव जंक्शन से निकल जाती तब दूसरी ट्रेन को आगे बढ़ाया जाता। इस दौरान गंगाघाट स्टेशन पर गोरखपुर-यशवंपुर एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस, फैजाबाद इंटरसिटी, लोकमान्य तिलक सहित कई पैसेंजर व एलकेएम रोक-रोककर निकाला गया। वहीं कानपुर जा रही टाटा छपरा और प्रतापगढ़ इंटरसिटी को कुछ देर के लिए उन्नाव स्टेशन पर रोका गया। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि ब्लाक के चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है रेल यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें