फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगैन एसओ लाइन हाजिर

Tue, 24 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कुछ दिनों पूर्व अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कस्बे स्थित हिंदुस्तान यूनीलीवर के गोदाम में हुई लाखों की लूट के मामले में अजगैन एसओ को लाइन हाजिर किया गया है। यहां का चार्ज बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला को दिया गया है।
विज्ञापन


कस्बे में 13 फरवरी की रात लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हिंदुस्तान लीवर के गोदाम में रात लगभग साढ़े बारह बजे शसस्त्र बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर नगदी लगभग 25 लाख रुपये कीमत का सामान लूट ले गए थे। डीआइजी आर के चतुर्वेदी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था।

हाइवे की भैया जी इंडेन गैस एजेंसी में चोरों ने धावा बोला और दो लाख रुपये कैश के साथ 50 रेग्यूलेटर पार कर दिए। तीसरी घटना में 22 फरवरी की रात वैभव ज्वैलर्स का शटर तोड़ कर लगभग एक लाख रुपये के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन


इनमें किसी भी घटना का खुलासा एसओ राजकरन शर्मा नहीं कर पाए। इसके चलते एसपी एमपी सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी रहे ऋषिकांत शुक्ला को अजगैन थाने का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें