उन्नाव। आहूजा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुए ‘शिखर’ एडवेंचर कैप में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी जमकर मजा लिया।
रोमांचक खेल शिविर में हॉट एयर बैलून, जीटलाइन व गन फायरिंग में बच्चों की उत्सुकता अधिक रही। मुख्य अतिथि व मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए गहलौद ने फीता काटकर एडवेंचर कैंप का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और कुछ नया समझने और सीखने का मौका मिलता है।
शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि बच्चों में तमाम प्रतिभाएं छिपी होती हैं। मगर सही परख और मौका न मिलने से प्रतिभा सामने नहीं आ पाती। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में नया उत्साह आता है। बच्चों को नई-नई चीजों की जानने की उत्सुकता होती है।
समय-समय पर विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए। सुबह आठ बजे से शुरू हुए एडवंचर कैंप में बच्चों ने रीवर क्रासिंग, वाल क्लाइंबिंग, कमांडो नेट, कमांडो टनल, गन फायरिंग, आर्चरी, जारबिंग बाल, वर्मा ब्रिज, बाउंसी, ट्वाय ट्रेन व ऊंट की सवारी का आनंद उठाया।
कैंप में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी आनंद लिया। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश आहूजा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करने के साथ ही विद्यालय की उपलब्धियां भी बताईं।
इस कैंप में भाग लेने के लिए प्रति बच्चे से आठ सौ रुपये और प्रतिभाग करने वाले अभिभावकों से चार सौ रुपये शुल्क लिया गया। आए हुए लोगों का आभार प्रधानाचार्या अंजली बाजपेई ने व्यक्त किया। इस दौरान तमाम अभिभावक और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।