गंजमुरादाबाद। अंसार मैदान निवासी फुरकान अंसारी ने चार साल में आम का बाग तैयार कर लिया। इस बाग के एक आम का वजन आधा किलो तक का होता है। इन्हें देखने के लिए आसपास के बागवान भी आते हैं। इस बाग के आमों की सप्लाई अन्य राज्यों में भी होती है।
फुरकान अंसारी ने बाग के पास तीन बीघे की जमीन में दशहरी आम के ऐसे पौधे का बाग लगाया है जो कि चार साल में ही फल देने लगा। दशहरी आम का आकार काफी बड़ा होता है। एक आम का वजन आधा किलो का है। बड़े आकार और अधिक वजन के कारण पेड़ की टहनियों को फटने से रोकने के लिए बल्ली लगाकर सहारा देना पड़ता है। दशहरी की खुशबू व मिठास के शौकीन नगर या जिले के ही लोग नहीं अन्य राज्यों के लोगों को भी यह आम भा रहा है। फुरकान अपनी मेहनत और लगन से दशहरी आम के जरिए अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। बताया कि सीजन में दो से तीन लाख रुपये तक बचत हो जाती है। इस बार ज्यादा बचत होने की उम्मीद है।