फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन ट्रेडिंग के विरोध में उतरे व्यापारी

Thu, 18 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सर्विस टैक्स, ऑन लाइन ट्रेडिंग रिटेल में 51 प्रतिशत विदेशी निवेश, सोने चांदी के आभूषणों की एक लाख की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता जैसे जीएसटी को लेकर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि एक जून से सर्विस टैक्स बढ़ोत्तरी से व्यापारी ही नहीं आम आदमी की जेब कटने लगी है। उन्होंने मांग की कि रेल टिकट, एयर टिकट, आउटडोर कैटरिंग, पैकेज टूर, होटल बुकिंग, बीमा प्रीमियम, आवासीय प्रापर्टी, इवेंट मैनेजमेंट में बढ़ी दरों से हजारों रुपये का अंतर आएगा।

इससे महंगाई बढ़ेगी। व्यापारियों ने इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रजनीकांत गुप्ता, इश्तियाक गौरी, अजीत पाल सिंह, अवधेश, शैलेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, संजय त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें